विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष पर दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट के विद्यार्थियों को पुलिस विभाग द्वारा दी गई अहम जानकारी

DPLN (कंडाघाट )
31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष पर कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में ए.एस. आई. रमेश हिमटा तथा ए. एस. आई. संगीता नेगी द्वारा तंबाकू निषेध के विषय में अहम जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर ए. एस.आई रमेश हिमटा ने बोलते हुए कहा कि नशा युवा पीढ़ी को अपनी चपेट में लेता जा रहा है, जिस कारण हमारी देश की युवा पीढ़ी समाप्त होती जा रही है । इसके बचाव हेतु हमें सदैव जागरूक रहना चाहिए, यदि हमें अपने आसपास कोई नशा करते हुए नजर आए तो उसकी जानकारी अवश्य ही पुलिस को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा तंबाकू, चिट्टा, शराब आदि के रूप में हमारे समाज में फैलता जा रहा है। इस अवसर पर ए.एस.आई रमेश हिमटा ने बच्चों को ट्रैफिक रूल्स, साइबर क्राइम ,चाइल्ड कैप्चरिंग इत्यादि के बारे में भी अहम जानकारियां उपलब्ध कारवाई तथा उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी । उन्होंने बच्चों को मोबाइल के कम से कम इस्तेमाल की सलाह दी तथा कहा कि इससे साइबर क्राइम को बढ़ावा मिलता है , क्योंकि बच्चे नादानी में किसी भी लिंक को क्लिक कर देते हैं या ओटीपी शेयर कर देते हैं जिससे उनकी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां साइबर क्राइम करने वाले व्यक्तियों तक पहुंच जाती है। जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है । इस उपलक्ष पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने बोलते हुए कहा कि आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष पर पुलिस विभाग द्वारा इतनी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई गई है, जो बच्चों को अवश्य ही नशे से, साइबर क्राइम से तथा चाइल्ड कैप्चरिंग से बचने के महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी। इन महत्वपूर्ण जानकारियों हेतु उन्होंने पुलिस विभाग का धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी उनसे इसी प्रकार के सहयोग की कामना की।


