तहसील स्तरीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान ट्रेनिंग और टेस्टिंग कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे आर.एस. बाली : कांगड़ा

तहसील स्तरीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान ट्रेनिंग और टेस्टिंग कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे आर.एस. बाली : कांगड़ा

DPLN ( कांगड़ा )
5 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोह में स्काउट गाइड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे।
यहां पहुंचने पर उनका पाठशाला के अध्यापकों तथा बच्चों द्वारा पुष्प भेंट करके स्वागत किया गया। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला काँगड़ा की ओर से किए जा रहे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को विधिवत स्कार्फ पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में ओल्ड तहसील कांगड़ा के लगभग 86 स्कूलों के 915 स्काउट एंड गाइड ने भाग लिया।
मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए हुए स्काउट एंड गाइड द्वारा अनेक प्रस्तुतियां मुख्य अतिथि समक्ष पेश की गई।
अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न स्कूलों से आए हुए स्काउट एंड गाइड की प्रशंसा की। तहसील स्तर के इस स्काउट एंड गाइड कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने आयोजन कर्ताओं का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा स्काउट एंड गाइड के इस कार्यक्रम को देखकर उन्हें अत्यंत खुशी हुई है। उन्होंने कहा ऐसे आयोजनों में भाग लेने वाले युवा हमेशा ही नशों से दूर रहते हैं और देश के लिए एक आदर्श युवा बनते हैं।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विभिन्न स्कूलों से आए हुए स्काउट एंड गाइड को पुरस्कार वितरित किए।

error: