विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता हेतु निकाली गई रैली

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता हेतु निकाली गई रैली

DPLN (कंडाघाट )
5 जून । कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः कालीन सभा के उपरांत विद्यालय के खेल मैदान से पर्यावरण जागरूकता हेतु विद्यार्थियों द्वारा प्रधानाचार्या रमा शर्मा व अध्यापकों की अगुवाई में रैली निकाली गई । यह रैली विद्यालय से ब्लॉक ऑफिस होती हुई कंडाघाट के मुख्य बाजार तक निकली , जिसमें विद्यार्थियों ने नारे लगाकर लोगों को पर्यावरण हेतु जागरूक किया । इसके उपरांत विद्यालय में विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट के तौर पर जूस और फल बांटे गए । तदुपरांत पर्यावरण को लेकर को विद्यालय के चारों सदनों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ । जिसमें विद्यालय के चारों सदनों स्वामी दयानंद सदन, स्वामी श्रद्धानंद सदन, पंडित लेख राम सदन , गुरु विरजानंद सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्वामी दयानंद सदन प्रथम स्थान पर रहा , वहीं द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से पंडित लेखराम व स्वामी श्रद्धानंद सदन रहे ।

इसके उपरांत वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के मध्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नवमी व दसवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया । कक्षा नवमी से प्रथम स्थान पर धारणा, द्वितीय स्थान पर महक व तीसरे स्थान पर मिताली रही । कक्षा दसवीं से प्रथम स्थान पर साकेत, दूसरे स्थान पर आरुषि व तीसरे स्थान पर नमन रहे । कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर लक्षिता स्वामी श्रद्धानंद सदन से, दूसरे स्थान पर पूर्वांशी गुरु विरजानंद सदन से, तीसरे स्थान पर माणिक पंडित लेखराम सदन से रहे । कक्षा चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण को बचाने हेतु एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई । वहीं विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर द्वितीय स्थान पर तृतीय स्थान पर रहे । इसी तरह स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान पर नीलेश , द्वितीय स्थान पर वर्धिका , तृतीय स्थान पर स्नेहा व लक्षिता वरिष्ठ वर्ग से तथा कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर यशिका दूसरे स्थान पर सुप्रिया व भव्य तथा तृतीय स्थान पर कार्तिक रहे।


इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने बोलते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सब का कर्तव्य है, यह मात्र एक दिन के प्रयास से नही अपितु प्रतिदिन हमे अपने पर्यावरण को बचाने हेतु प्रयास करते रहना चाहिए।

error: