दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में जन्माष्टमी धूम धाम से मनाई गई

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में जन्माष्टमी धूम धाम से मनाई गई

DPLN (कंडाघाट )
6 सितंबर। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में जन्माष्टमी के उपलक्ष पर विशेष गतिविधियों का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस गतिविधि के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के छात्रों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे श्रेणी ए० (नर्सरी, के०जी०, प्रेप) के छात्रों के लिए सुंदर मुकुट बनाओ, श्रेणी बी० (कक्षा 1-2) के छात्रों के लिए राधा-कृष्ण परिधान प्रतियोगिता, श्रेणी सी० (कक्षा 3-5) के छात्रों के लिए मटकी सजाओ प्रतियोगिता, श्रेणी डी० (कक्षा 6-8) के छात्रों के लिए एकल नृत्य प्रतियोगिता आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम मे स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया, स्कूल प्रधानाचार्या रीना पांटा की अध्यक्षता में विद्यालय प्रांगण में उपरोक्त गतिविधियाँ हर्षोल्लास से सम्पन्न हुईं । स्कूल प्रधानाचार्या रीना पांटा ने कहा कि श्री कृष्ण हमें त्याग, समर्पण, शील, सरलता, सहजता और धर्म सीखने को मिलता है। उनके इन्हीं गुणों के कारण उन्हें विश्वभर में पूजा जाता है। उन्होंने श्री कृष्ण कि उक्ति ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ निष्काम कर्म व्यक्ति को कर्मठ बनता है का संदेश दिया।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डी आर गुप्ता जी व् अन्य सदस्य प्रमोद कुमार, मुकेश राणा जी ने इस अवसर पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों तथा छात्रों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं |

error: