मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ‘हिम समाचार’ एप का शुभारंभ किया



DPLN (शिमला )
17 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ‘हिम समाचार’ एप का शुभारंभ किया, जिसमें विभागीय बुलेटिन के साथ-साथ अन्य वीडियो कंटेंट उपलब्ध होंगे।इस एप में विभागीय वीडियो, शॉर्ट रील्ज तथा राज्य सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी भी उपलब्ध होगी। हिम समाचार एप गूगल प्ले स्टोर से तथा क्यू.आर. कोड स्कैन कर भी डाउनलोड किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप के माध्यम से लोगों को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी।

