मुख्यमंत्री ने शिमला विंटर कार्निवल’ का शुभांरभ किया
DPLN( शिमला )
25 दिसम्बर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर ‘शिमला विंटर कार्निवल’ का शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि शिमला में विंटर कार्निवल का आयोजन पहली बार किया जा रहा है जिससे इस शहर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 5 जनवरी तक चलने वाले इस कार्निवल से पर्यटन को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के दौरान बहुत नुकसान हुआ तथा पर्यटन क्षेत्र भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। आपदा के दौरान प्रदेश सरकार ने दिन-रात मेहनत की और अब हिमाचल प्रदेश के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


