इंदौरा में विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों के लिए 22 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (इंदौरा/कांगड़ा )10 नवंबर। बाल विकास परियोजना कार्यालय इंदौरा के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं 22 नवंबर, 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं।
कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीत कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की वार्षिक आय सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी है।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों में ग्राम पंचायत वेली महंता के आंगनवाड़ी केंद्र डांगू-1 व 3, उलैहरियां के
उलैहरियां-1, सिरत के सिरत-3, शेखुपुर के वाई अटारियां-1 तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों में ग्राम पंचायत भदरोया के आंगनबाड़ी केंद्र उपरला भदरोया, डमटाल के डमटाल धाम-2, गगवाल के निचला हगवाल,ग्राम पंचायत मलाहड़ी के मलाहड़ी-1, गदराणा के लाडथ,मोहटली के मोहटली-1, 3, 4 व 8, भलाख के भलाख-2, राजाखासा के हलेड़-2, अटाहड़ा के अटाहड़ा-1 व भनूड़ी-2, शेखपुर के वाई अटारियाँ, पराल के पराल-2, ठाकुरद्वारा के ठाकुरद्वारा-2, ग्राम पंचायत टप्पा के टप्पा, कठगढ़ के वाई-इंदौरियां-1, चनौर के चनौर-2, इंदौरा के इंदौरा कॉलोनी तथा उलैहरियां के गठोता आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर भी आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। पदों एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय इंदौरा में संपर्क कर सकती हैं।