विकास खंड कंडाघाट की समिति का हुआ गठन अध्यक्ष बने राम लाल वर्मा

विकास खंड कंडाघाट की समिति का हुआ गठन अध्यक्ष बने राम लाल वर्मा

DPLN( कंडाघाट )
10 जनवरी। भारतीय किसान संघ, हिमाचल -प्रदेश जिला सोलन के अंतर्गत विकास खंड कंडाघाट के गठन हेतु विशेष प्रेमदत्त शर्मा ,जिला सोलन की अध्यक्ष्ता में सम्पन्न हुई । गठन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए जोगेन्द्र सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष “जिला” निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। विकास खंड कंडाघाट की समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया इस दौरान
अध्यक्ष राम लाल वर्मा जो कि ग्रा० कटोह के रहने वाले है को बनाया गया वही उपाध्यक्ष केवल ठाकुर निवासी ग्रा० पड़ली वही मंत्री लेली राम आजाद निवासी ग्रा० क्यारी बंगला वही सह मंत्री राम प्रकाश ठाकुर निवासी ग्रा० पलाह वही महिला प्रमुख मधु शर्मा निवासी क्यारी बंगला को बनाया गया।विकास खंड ,कंडाघाट में 26 ग्राम समितियाँ आती है । जिसमें से वर्तमान 10 ग्राम समितियों का गठन हो चुका है। इस प्रकार वि ०ख० कंडाघाट स्थाई रूप से गठित किया गया । नव कार्यकारिणी अध्यक्ष राम लाल वर्मा ने कहा कि हमारी कार्यकारिणी का संकल्प आगामी खण्ड की समस्त ग्राम समितियों को गठित करने का लक्ष्य रहेगा।
प्रेम दत्त शर्मा ने बताया कि आगामी 31 जनवरी तक जिला के समस्त खंड गठित कर लिए जाएंगे । हमारी सदस्यता का लक्ष्य पूरे जिले का लगभग 11000 रहेगा। गठन के पश्चात किसानों की समस्याओं को उजागर किया जायेगा । इस अवसर पर हरी मोहन ठाकुर ओछघाट ,नरेश शर्मा नगाली,जय प्रकाश एवम हरिश्जोशी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

error: