CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता की

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता की

DPLN( शिमला )
11 जनवरी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
ने आज शिमला में स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के 56 अस्पतालों में स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) को समयबद्ध तरीके से शुरू करने के निर्देश दिए। इस सुविधा से डॉक्टर, क्लाउड आधारित सर्वर से मरीजों का पूरा चिकित्सा इतिहास प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि एचआईएमएस राज्य के लोगों को उनके घर-द्वार पर सर्वोत्तम स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने में एक मील का पत्थर साबित होगी। इससे मरीजों को निर्बाध उपचार सुविधाएं सुनिश्चित होगी।

error: