अनिरुद्ध सिंह 08 फरवरी को कसौली के प्रवास पर
DPLN( सोलन )
6 फरवरी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 08 फरवरी,को सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
अनिरुद्ध सिंह 08 फरवरी, को दिन में 11.30 बजे वैदिक रिजॉर्ट योग रिट्रीट, नडोह मार्ग, कसौली के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यातिथि होंगे।



