लोक नाथ शर्मा लौटे अपने घर, वैष्णो माता मंदिर माथा टेकने गए थे

लोक नाथ शर्मा लौटे अपने घर, वैष्णो माता मंदिर माथा टेकने गए थे

DPLN (सोलन )
8 फरवरी। कंडाघाट के रहने वाले लोक नाथ शर्मा जो कि 6 फरवरी 2024 को सोलन से लापता हो गए थे वो अब घर वापिस आ गए है वो गुरूवार सुबह अपने घर करीब 4 बजे पहुँचे है । लोक नाथ शर्मा वैष्णो माता मंदिर माथा टेकने के लिए गए हुए थे। लोक नाथ शर्मा के भाई डीडी शर्मा ने बताया कि उनका भाई अपने घर पहुँच गया है। उन्होंने बताया कि उनके भाई का मोबाइल फ़ोन खराब हो गया था जिसके बाद भाई से किसी भी तरह से सम्पर्क नही हो पा रहा था । उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में पुलिस थाना कंडाघाट में भाई के लापता होने के सम्बंध में शिकायत दी गई थी। डीडी शर्मा ने बताया कि जब गुरूवार सुबह करीब 4 बजे उनका भाई अपने घर पहुचा तो परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली।

error: