कंडाघाट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

एस डी एम कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य रहे मुख्यातिथि

DPLN( कंडाघाट )
14 मार्च। महिला एवं बाल विकास अधिकारी कंडाघाट के अंतर्गत खण्ड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन गुरूवार को कंडाघाट की नई धर्मशाला में किया गया। इस कार्यक्रम में एस डी एम कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकिं एस एम एस कृषि विभाग डॉ अंजली ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी कंडाघाट डॉ आभा पंवर ने विभागीय योजनाओं की वर्ष 2023-2024 की उपलब्धियों के बारे में बताया।

इस उपलक्ष पर सभी वृतों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया जिस के माध्यम से भी विभागीय स्कीमों की जानकारी दी गई। मुख्यातिथि एस डी एम कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य ने कहा कि विभाग में जो भी कर्मचारी कार्यरत है वो विभाग की स्कीमों को चलाने के लिए बधाई के पात्र है और उन्होंने कहा कि स्कीमों का प्रचार प्रसार करें ताकि लाभार्थियों को पूर्ण लाभ मिल सके। वही कार्यक्रम की वशिष्ठ अतिथि एस एम एस कृषि विभाग डॉ अंजली ठाकुर ने भी महिला दिवस पर सभी को बधाई दी व अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि एस डी एम कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य ने एस डी एम कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य ने वृत कंडाघाट से आशा, वही वृत चायल से विद्या व शारडा घाट से पार्वती को बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर के लिए पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त वृत साधुपुल से निशा, वाकना घाट से प्रीति व सायरी से कांता को बेस्ट आंगनबाड़ी हेल्पर के लिए पुरस्कार दिया। इसके इलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कार वितरित किये गए।

error: