बच्चों को बताएं आग से बचने के उपाय

बच्चों को बताएं आग से बचने के उपाय

DPLN (कंडाघाट )
16 मार्च। दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में हिमाचल फायर सर्विसेज सोलन के द्वारा बच्चों को आग से बचने के उपाय बताए गए । सर्वप्रथम आग के विभिन्न प्रकारों के बारे में बच्चों को अवगत करवाया गया। तत्पश्चात हम अपने आसपास वातावरण में लगी आग को किस प्रकार आग बुझाने वाले विभिन्न सिलेंडरों के माध्यम से काबू पा सकते हैं इस बारे में हिमाचल फायर सर्विस सोलन से आए लीडिंग फायरमैन कुलदीप कुमार , फायरमैन रणवीर सिंह , फायरमैन काकू राम द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उनके द्वारा विद्यार्थियों व अध्यापकों को मॉकड्रिल द्वारा विभिन्न प्रकार से लगी आग पर काबू पाने के लिए आग बुझाने वाले सिलेंडरों के माध्यम से किस तरह आग पर काबू पाया जा सकता है इस बारे में जानकारी प्रदान की गई ।

इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर सुमन सूद प्रधानाचार्या रमा शर्मा, अध्यापक वर्ग व विद्यार्थी उपस्थित रहे । प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने इस अवसर पर बोलते हुए आग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान की तथा आग पर किस तरह से काबू पाया जा सकता है, इस बारे में जानकारी देने पर हिमाचल फायर सर्विसेज सोलन से आए प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।

error: