लोकसभा चुनाव हेतु अधिसूचना जारी

लोकसभा चुनाव हेतु अधिसूचना जारी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी )
07 मई ।
2-मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर आज उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि लोक सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 7 से 14 मई, 2024 तक किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) मंडी के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 17 मई सायं 3 बजे तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहली जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा।

error: