दून विधानसभा क्षेत्र के 345 मतदान कर्मियों ने किया दूसरा पूर्वाभ्यास

दून विधानसभा क्षेत्र के 345 मतदान कर्मियों ने किया दूसरा पूर्वाभ्यास

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
23 मई। लोकसभा चुनाव-2024 के सुचारू संचालन व मतदान प्रक्रिया को सुलभ बनाने के दृष्टिगत 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान कर्मियों की दूसरी रिहर्सल आज राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में आयोजित की गई।
इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण बद्दी (बी.बी.एन.डी.ए.) की संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रिया नागटा ने की।
प्रिया नागटा ने इस अवसर पर उपस्थित सभी मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) के सुचारू संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों को रिहर्सल के दौरान सिखाई गई प्रक्रिया को ठीक से समझने के लिए प्रोत्साहित किया।
नायब तहसीलदार (निर्वाचन) नालागढ़ गोपी चंद डोगरा ने मतदान कर्मियों को ई.वी.एम. के संचालन की जानकारी दी तथा मतदान कर्मियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया।
52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की दूसरे चरण की रिहर्सल में 345 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।
इसके अतिरिक्त 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की ई.वी.एम. कमिशनिंग प्रक्रिया भी राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में प्रारंभ की गई, जो 25 मई, 2024 तक चलेगी।
इस अवसर पर तहसीलदार बद्दी राजेश जरियाल, नायब तहसीलदार बद्दी हीरा चंद मानटा, नायब तहसीलदार कुठाड़ (कृष्णगढ़) सूरत सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

error: