
लगभग 1000 कर्मचारियों ने लिया भाग
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (पधर)
24 मई । लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत 30- द्रंग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पीआरओ, एपीआरओ और पीओ के लिए चुनाव संबंधी दूसरा पूर्वाभ्यास राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस दूसरे पूर्वाभ्यास में लगभग 1000 पीआरओ, एपीआरओ और पीओ ने भाग लिया। पूर्वाभ्यास में मौजूद सभी अधिकारियों को मतदान के दौरान ईवीएम, वीवी पैट, ईवीएम का ट्रांसपोर्टेशन, ईवीएम को सील करना, बैटरी चेंज करना, वोट सीक्रेसी, प्रैजाइडिग अधिकारी डायरी, चुनाव आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले प्रैस कार्ड, पोलिंग स्टेशन स्थापित करने, मॉक पोल करवाने, पोल क्लोजिंग, ड्यूटीज और कर्तव्यों और चुनाव के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि पीआरओ, एपीआरओ और पीओ को चुनाव के दौरान उनको सौंपे गए कार्यों का पूरी ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी एक जिमेवारी वाला कार्य हैं और यह टीम वर्क हैं। जब हम एक टीम के रूप में मिलकर कार्य करेंगे तो कोई भी कार्य आसान हो जाता हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता का खास ध्यान रखे और हर कार्य मैन्युअल के अनुसार ही करे। अपनी मर्जी से कोई भी कार्य नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कोई भी पोलिंग पार्टी बिना सुरक्षा के मूव नहीं करेगी और पोलिंग स्टेशन में पहुंच कर, टीम अपने पहुंचने की सूचना अपने सेक्टर ऑफिसर को देना सुनिश्चित करेगी। नायब तहसीलदार इलेक्शन राजेश जोशी ने दूसरे पूर्वाभ्यास में रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित हुए जिन्होंने कर्मचारियों को चुनाव संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर तहसीलदार ओट सुभाष कुमार, वीडिओ पधर राकेश पटियाल, सईबीपीओ पंकज ठाकुर,सेक्टर ऑफिसर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

