सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान कर्मियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल का दूसरा चरण सम्पन्न

सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान कर्मियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल का दूसरा चरण सम्पन्न

डेली पब्लिक लाइव न्यूज ( सुंदरनगर )
25 मई ।
आगामी 1 जून को होने जा रहे आम लोक सभा चुनाव 2024 के लिए सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से तैनात पुरुष तथा महिला मतदान कर्मियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल का दूसरा चरण सम्पन्न हो गया। एडीएम मण्डी डाॅ मदन कुमार ने रिहर्सल का औचक निरीक्षण भी किया। इस चुनावी रिहर्सल में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले लगभग 400 मतदान कर्मियों ने भाग लिया। इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि आम लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत तैनात मतदान कर्मियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल का दूसरा चरण शनिवार को बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के सभागार में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सभी उपस्थित मतदान कर्मियों को तमाम मतदान प्रक्रिया की जानकारी पॉवर प्वाईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी तथा पोलिंग पार्टियों को मतदान के दौरान लगने वाले विभिन्न प्रपत्रों के बारे में जानकारी दी तथा ईवीएम, कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट, वीवीपैट को स्थापित करने व उसके प्रयोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।इस अवसर पर ईवीएम डेमो काउंटर भी स्थापित किया गया जिसमें मतदान कर्मियों को ईवीएम के प्रयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया और मतदान कर्मियों को ईवीएम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।इस अवसर पर मतदान कर्मियों को फॉर्म नंबर 12 चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। साथ ही 27 सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र से तैनात मतदान कर्मियों ने पोस्टल बेलट पेपर के माध्यम से अपने मत का भी प्रयोग किया।

error: