मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 30 पदों के लिए उपरोजगार कार्यालय गोहर में 15 जून को साक्षात्कार

मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 30 पदों के लिए उपरोजगार कार्यालय गोहर में 15 जून को साक्षात्कार

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़
(गोहर / मंडी )

13 जून।
वीएमटी शपिनिंग मिल्स( वर्धमान टेक्सलाइट लिमिटेड की एक इकाई) तहसील बद्द़ी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश ने डाॅफर और बाइंडर (ट्रेनी मशीन ऑपरेटर) के 15 पद पुरुष और 15 पद महिलाओं के पद अधिसूचित किए हैं इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 15 जून 2024 को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय गोहर में लिया जाएगा ।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय गोहर राकेश कुमार ने बताया कि मशीन ऑपरेटर ट्रेनी (डाॅफलर और बाइंडर) के इन पदों के इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं जिनके लिए निर्धारित शैक्षणिक की योग्यता आठवीं पास व अधिकतम जमा दो (नॉन आईटीआई) व आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित आवेदन को पहले माह के दौरान 9500 रूपये और पूर्ण उपस्थिति के लिए 1000 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी । तथा दूसरे महीने के दौरान 10000 वेतन तथा पूर्ण उपस्थिति के लिए 1000 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी तथा प्रशिक्षण समापन के तीसरे माह के बाद 464 प्रति दिन तथा पूर्ण उपस्थिति के 1000 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और अन्य भत्ते जैसे पीएफ, ईएसआई, बोनस, ग्रेच्युटी आदि भी दिए जाएंगे । अतः इच्छुक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रिज्यूम , रोजगार पंजीकरण पत्र सहित उपरोजगार कार्यालय गोहर में साक्षात्कार हेतु उक्त नियोक्ता के समक्ष उपस्थित हो ताकि आवेदन का साक्षात्कार हो सके ।
यह सूचना उप रोजगार कार्यालय गोहर के माध्यम से जनहित में जारी की जा रही है।

error: