हर्ष वर्धन चौहान 26 जुलाई को ज़िला सोलन के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
25 जुलाई। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्ष वर्धन चौहान 26 जुलाई, 2024 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं।
हर्ष वर्धन चौहान 26 जुलाई, 2024 को प्रातः 10.00 बजे बद्दी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला दसोरा माजरा के भवन का उद्घाटन करेंगे।
उद्योग मंत्री तदोपरांत प्रातः 11.30 बजे कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नालागढ़ स्थित चौकीवाला में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करेंगे।
हर्ष वर्धन चौहान तत्पश्चात मेडिकल डिवाईस पार्क नालागढ़ का निरीक्षण करेंगे।

