लूहरी और सुन्नी जलविद्युत परियोजना प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
9 अगस्त। आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूर्व विधायक राकेश सिंघा के नेतृत्व में लूहरी और सुन्नी जलविद्युत परियोजना प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और अपनी विभिन्न मांगो से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) कंपनी सरकार द्वारा मांगी गई रायल्टी प्रतिशतता पर सहमत नहीं होती है, तो सरकार प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए 210 मेगावाट लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 और 66 मेगावाट धौलासिद्ध विद्युत परियोजना तथा 382 मेगावाट सुन्नी विद्युत परियोजना का अधिग्रहण करेगी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

