भारतीय किसान संघ कंडाघाट की मासिक बैठक आयोजित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
17 जनवरी। भारतीय किसान संघ कंडाघाट की मासिक बैठक का आयोजन क्यारी बांग्ला में किया गया। यह बैठक खंड अध्यक्ष रामलाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई।

इस बैठक में विशेष रूप से प्रदेश संगठन मंत्री हरिराम का सानिध्य प्राप्त हुआ बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें कार्य के विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया गया ।ग्राम समितियां में किसानों को आ रही समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई इस बैठक में भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा व सोमदत्त वर्मा तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

