वर्मा ज्वेलर्स को मिला “MD & CEO अवार्ड 2025″ – ” देशभर में गूंजा हिमाचल का नाम

वर्मा ज्वेलर्स को मिला “MD & CEO अवार्ड 2025″ – ” देशभर में गूंजा हिमाचल का नाम

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
21 जनवरी। वर्मा ज्वेलर्स ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। प्रतिष्ठित “MD & CEO अवार्ड 2025” के तहत वर्मा ज्वेलर्स को “इंडिपेंडेंट रिटेल ज्वैलर 2025, इंडिया” का खिताब प्रदान किया गया। यह गौरवशाली सम्मान ग्रेड हयात, मुंबई में आयोजित एक शानदार समारोह में प्रसिद्ध अभिनेत्री स्यानवी खेर द्वारा प्रदान किया गया।


यह पुरस्कार न केवल वर्मा ज्वेलर्स के उत्कृष्ट डिज़ाइन्स, ग्राहकों के प्रति समर्पण, और उच्च गुणवत्ता की सेवा को मान्यता देता है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के गौरव को भी बढ़ाता है। 10वां राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करना, वर्मा ज्वेलर्स की विश्वसनीयता और उत्कृष्टता का स्पष्ट प्रमाण है।
बता दे कि देशभर के सैकड़ों ज्वेलर्स ने पिछले 4-5 महीनों में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकन किया था।
Deloitte, जो निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए विख्यात है, ने इस प्रक्रिया का संचालन किया और विजेता के रूप में वर्मा ज्वेलर्स का चयन किया।

वर्मा ज्वेलर्स की गौरवशाली उपलब्धियां

10 राष्ट्रीय पुरस्कारः यह पुरस्कार हासिल करने के बाद, वर्मा ज्वेलर्स ने अब तक 10 राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर लिए है।

ग्राहकों का भरोसाः वर्मा ज्वेलर्स देशभर और हिमाचल प्रदेश में भरोसे और उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है।

सपनों को साकार करना: 2024 में, वर्मा ज्वेलर्स ने रोहरू में अपने नए स्टोर का उद्घाटन किया, जो हिमाचल प्रदेश में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ।

अक्षय वर्मा का संदेश – “ग्राहकों का प्यार, हमारी प्रेरणा”

वर्मा ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कहा: “यह सम्मान हमारे सभी ग्राहकों और टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। वर्मा ज्वेलर्स ने हमेशा भरोसे और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी है। हमारा लक्ष्य हर ग्राहक को ऐसा अनुभव देना है, जो उनके दिल में लंबे समय तक बस जाए। यह पुरस्कार हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।”
वर्मा ज्वेलर्स – यहां कुछ खास है, अपनेपन का एहसास है।

error: