कंडाघाट की दीप्ति को मिला प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर

कंडाघाट की दीप्ति को मिला प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 22 जनवरी : कंडाघाट उपमंडल की तुंदल पंचायत
की दीप्ति शर्मा ने मैटरोलॉजिकल ओलिम्पियाड में दूसरा’ रैंक प्राप्त किया है।

इसके साथ ही उसे दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का भी अवसर मिला। दीप्ति शर्मा जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 11वीं कक्षा की छात्रा है। दीप्ति शर्मा ने इंडियन मैटरोलॉजिकल डिपार्टमैंट की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय मैटरोलॉजिकल ओलिम्पियाड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद विभाग के 150वें स्थापना दिवस पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में भी हिस्सा लेने का मौका मिला। कार्यक्रम में आई.एम.डी. के महानिदेशक डा. मृत्युंजय महापात्रा, सचिव डा. एम. रविचंद्रन और साऊथ एशियन मैटरोलॉजिकल एसोसिएशन के प्रैजीडैंट ए.वी.एम. डा. अजीत त्यागी ने दीप्ति सहित सभी राज्यों के विजेताओं की सराहना की।

error: