सोशल मीडिया पर वायरल पटवारी के मामले में प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कुल्लू )
18 फरवरी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पटवारी के मामले में उपायुक्त तोरुल रवीश ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो जिसमें पटवारी पटवार वृत रोट-2 तहसील भुन्तर जिला कुल्लू व कुछ लोगों के मध्य भूमि के निशानदेही को लेकर विवाद दिख रहा है।

इस सन्दर्भ में शिकायतकर्ता द्वारा उपायुक्त कुल्लू को पटवारी हल्का रोट-2 पर अभद्र व्यवहार की शिकायत की गई है तथा उक्त मामला उपायुक्त कुल्लू के ध्यान में भी लाया गया है। जिसके संदर्भ में उपायुक्त द्वारा उप-मण्डलाधिकारी (ना.) कुल्लू के मामले में विस्तृत छानबीन करने हेतु जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा जांच रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं ।

