अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2025 के लिए ऑडिशन जारी

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2025 के लिए ऑडिशन जारी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 21 फरवरी ।
अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2025 में सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति तथा वॉइस ऑफ शिवरात्रि के लिए ऑडिशन प्रक्रिया जारी है।

ऑडिशन के तीसरे दिन शुक्रवार को पड्डल मैदान स्थित टेनिस हाल में 95 कलाकारों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं व वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए 22 व 23 फरवरी को भी ऑडिशन जारी रहेगा। ऑडिशन में भाग लेने के लिए कलाकारों के नाम डीसी मंडी के फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिए गए हैं तथा कलाकारों के मोबाईल नम्बर पर भी संदेश के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।

error: