नगर पंचायत कंडाघाट के होटलो व ढाबो का चाइल्ड लाइन की टीम सहित श्रम विभाग व पुलिस ने किया औचक निरीक्षण

नगर पंचायत कंडाघाट के होटलो व ढाबो का चाइल्ड लाइन की टीम सहित श्रम विभाग व पुलिस ने किया औचक निरीक्षण

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
21 फरवरी। बाल श्रम पर अंकुश लगाने के लिए चाइल्ड लाइन की टीम ने शुक्रवार को श्रम विभाग व पुलिस के साथ मिलकर नगर पंचायत कंडाघाट बाजार में होटलो व ढाबों का औचक निरीक्षण किया।

श्रम विभाग सोलन लेबर इंस्पेक्टर संत राम वर्मा ने बताया कि कंडाघाट बाजार में होटलों व ढाबों पर जाकर चाइल्ड हेल्प लाइन को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।वही चाइल्ड लाइन लेबर केम्प की नोडल ऑफिसर कुमारी सपना ने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे यदि किसी भी दुकान और अन्य स्थान पर काम करते हुए पाए जाते हैं तो चाइल्ड लाइन को सूचित करें। साथ ही दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने होटलो व ढाबो में 14 साल से कम आयु के बच्चों को काम के लिए न रखें। नियमो के मुताबिक ऐसा करने पर जुर्माना ओर एक साल की सजा का प्रावधान है।
इस दौरान मौके पर जतिन साहनी सदस्य जिला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, सुरेन्द्र कुमार सदस्य जिला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, नेहा ठाकुर सुपरवाइजर चाइल्ड हेल्प लाइन, स्वास्थ्य विभाग से कमलेश शर्मा, शिक्षा विभाग से बिमल देवी, पुलिस विभाग से पवन कुमार उपस्थित रहे।

error: