नायक दिनेश के असमय निधन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
23 फरवरी। 19 डोगरा रेजिमेंट के वीर जवान, उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत तुंदल निवासी नायक दिनेश के असमय निधन का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये खबर अत्यंत दुःखद है। देश की सेवा में उनके अविस्मरणीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं।


