कंडाघाट क्षेत्र से सम्बंध रखने वाले नायक दिनेश कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

कंडाघाट क्षेत्र से सम्बंध रखने वाले नायक दिनेश कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

oppo_2


डेली पब्लिक लाइव न्यूज (कंडाघाट)
23 फरवरी। कंडाघाट की ग्राम पंचायत तुंदल के निवासी 19 डोगरा रेजीमेंट के जवान नायक दिनेश कुमार का रविवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कारकर किया गया। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने दिनेश कुमार को अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। उनका दिल्ली के धौलाकुंआ के सैनिक हॉस्पिटल आर एंड आर में गंभीर बीमारी से जूझते हुए बीते कल अंतिम सांस ली। दिवंगत दिनेश कुमार अपने पीछे माता पिता के इलावा अपनी पत्नी भावना और ढाई साल के बेटे मीतांश को छोड़ गए हैं।


दिवंगत दिनेश के पिता रामसरुप आज उनके पार्थिव शरीर को लेकर सुबह 5: 30 बजे कंडाघाट पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि इस बाबत 19 डोगरा रेजीमेंट सोलन और स्थानीय प्रशासन को फोन के माध्यम से इस बारे सूचना दे दी गई थी। 19 डोगरा रेजीमेंट के जवानों की टुकड़ी सैनिक गाड़ी को फूल मालाओं से सजाकर, वहां खड़ी एंबुलेंस में रखी नायक दिनेश कुमार की देह को पूरे सम्मान के साथ 19 डोगरा रेजीमेंट की सैनिक गाड़ी में रखकर, नायक दिनेश कुमार के पैतृक गांव की ओर रवाना हुई। जैसे ही नायक दिनेश कुमार का पार्थिव शरीर 19 डोगरा रेजीमेंट के जवानों के कंधों पर,उनके पैतृक गांव पहुंचा पूरा गांव उनके घर के आसपास जुट गया।
परिवार, गांव और रिश्तेदारों को अंतिम दर्शन करवाने के पश्चात नायक दिनेश कुमार की देह को अंतिम यात्रा पर साधुपुल में बह रही अश्वनी खड्ड में अंतिम संस्कार के लिए चल पड़ी। साधुपुल की अश्वनी खड्ड में 19 डोगरा रेजीमेंट के जवानों के द्वारा पूरे सैनिक सम्मान के साथ नायक दिनेश कुमार को अंतिम विदाई दी। उनके का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया था। पश्चात नायक दिनेश कुमार के पिता रामसरुप ने अपने सुपुत्र को मुखाग्नि दी। इस दौरान साधुपुल की अश्वनी खड्ड भारत माता की जय और नायक दिनेश कुमार अमर रहे के नारे लगते रहे।

इस विशेष मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल के सुपुत्र कर्नल संजय शांडिल, प्रशासन की ओर से तहसीलदार राजेंद्र शर्मा, पुलिस विभाग से पुलिस थाना प्रभारी कंडाघाट बीर सिंह नेगी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

19 डोगरा रेजीमेंट से सूबेदार रवि कुमार, नायब सूबेदार सतीश, नायक प्रवीण कुमार, नायक पंकज हवलदार अश्वनी एवं अन्य जवान विशेष रूप से मौजूद रहे।

error: