स्वास्थ्य मंत्री ने 19 डोगरा रेजिमेंट के वीर जवान नायक दिनेश के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
23 फरवरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉक्टर धनी राम शांडिल ने सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत तुंदल निवासी 19 डोगरा रेजिमेंट के वीर जवान नायक दिनेश के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि देश सेवा में नायक दिनेश के अविस्मरणीय योगदान एवं कर्तव्यनिष्ठा को सदैव याद रखा जाएगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने एवं इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


