सोलन की पुलिस ने युवक से पकड़ी 190 प्रतिबंधित टेबलेटस नशीली दवाईयां
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
28 फरवरी। पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम ने एक युवक से 190 प्रतिबंधित टेबलेटस नशीली दवाईयां पकड़ी है। यह जानकारी एस पी सोलन गौरव सिंह ने दी उन्होंने बताया कि सोलन पुलिस की टीम 27 फरवरी को दोहरी दीवार के समीप गश्त व मोबाईल नाकाबन्दी के दौरान एक युवक जिसका नाम व पता अंकुश कुमार पुत्र शरवन कुमार निवासी गांव व डा०खा० गग्गल खास तह० धीरा जिला कांगडा हि०प्र० उम्र 31 वर्ष है से 190 प्रतिबंधित टेबलेटस नशीली दवाईयां बरामद हुई है

जिसके बाद उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया I पकड़ी गए टेबलेट्स के बारे में वह कोई भी वैध लाइसेंस/दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश न कर सके। उक्त आरोपी से पकड़ी गई नशीली दवाईयां drug & Cosmetic Act के अन्तर्गत प्रतिबन्धित है। गिरफ्तार किये गये आरोपी के विरूद्ध धारा 18 Drug & Cosmetic Act के तहत कार्यवाही की गई । उक्त आरोपी को ब्रामद की गई नशीली दवाईयो सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है ।


