किन्नौर के किसानों ने सब्जी उत्पादन बारे हासिल की जानकारी

किन्नौर के किसानों ने सब्जी उत्पादन बारे हासिल की जानकारी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सुंदरनगर )
1 मार्च ।
कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुंदरनगर में “क्षेत्रीय अभ्यास के साथ आम और विदेशी सब्जियों पर अभ्यास” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के जिला किन्नौर के विकास खण्ड निचार के किसानों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ सुधीर ने सब्जी का महत्व, दायरा एवं समस्या तथा डॉ भूषण द्वारा सब्जी पौध उत्पादन और नर्सरी प्रबंधन और सब्जी उत्पादन में कुशल जल उपयोग प्रौद्योगिकियों के पहलू, डॉ हितेंदर द्वारा किसानों को सब्जी फसलों में प्राकृतिक खेती का महत्व और दायरा, मास्टर ट्रेनर संजय कुमार द्वारा प्राकृतिक घटकों की तैयारी पर व्यावहारिक अभ्यास द्वारा किसानों को जैविक खाद तैयार करने बारे विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन संसाधन व्यक्ति द्वारा सामान्य सब्जी फसलों की खेती व विदेशी सब्जी फसलों की खेती तथा प्रशिक्षण के तीसरे दिन डॉ आदिती शर्मा वैज्ञानिक हिमाचल प्रदेश वानिकी एवं बागवानी महाविद्यालय थुनाग द्वारा किसानों को कृषि-पारिस्थितिकी प्रणाली का विश्लेषण तथा सब्जियों की फसलों में महत्वपूर्ण रोग प्रबंधन के लिए पहचान और प्रबंधन प्रथाएँ पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ मंजू देवी वैज्ञानिक हिमाचल प्रदेश वानिकी एवं बागवानी महाविद्यालय थुनाग द्वारा महत्वपूर्ण सब्जियों की फसलों के कीटों की पहचान और एकीकृत कीट प्रबंधन पद्धतियाँ तथा कीट निगरानी और कीट निगरानी और कीट निगरानी में महत्वपूर्ण उपकरण, कीटनाशकों का निर्माण, गुण, विषाक्तता, अवशेष और कीटनाशकों की सुरक्षित हैंडलिंग बारे विस्तृत जानकारी दी।

error: