सोलन में पुलिस आरक्षी भर्ती : 800 में से 98 पुरुष अभ्यर्थी ही पास कर सके ग्राउंड टेस्ट
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
2 मार्च। हिमाचल में चल रही पुलिस भर्ती के तहत सोलन में आज सोलन के पुलिस लाइन्स मैदान में शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया।

इस परीक्षा के लिए कुल 1100 पुरुष उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से आठ सौ युवा प्रक्रिया में हिस्सा लेने पहुंचे।
इनमें से मात्र 98 पुरुष उम्मीदवार ही शारीरिक मापदंड और ग्राउंड टेस्ट पास करने में सफल रहे। जबकि 702 पुरुष उम्मीदवार ग्राउंड टेस्ट पास नहीं कर सके।


