चिट्टे के साथ सोलन क्षेत्र का युवक गिरफ्तार

चिट्टे के साथ सोलन क्षेत्र का युवक गिरफ्तार

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
2 मार्च। सपरून पुलिस चौकी की टीम ने गश्त के दौरान दोहरी दीवार के पास से पांच ग्राम चिट्टे के साथ शिल्ली गांव के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।

सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि 28फरवरी को जब पुलिस चौकी सपरून की पुलिस टीम गश्त पर निकली हुई थी, ठीक उसी समय सूत्रों से जानकारी मिली कि दोहरी दीवार के पास एक युवक चिट्टा बेचने का प्रयास कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर एक संदिग्ध युवक से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह सोलन के शिल्ली गांव का रहने वाला सचिन ठाकुर है। 30 वर्षीय सचिन ठकुर की तलाशी लेने पर उसके पास पांच ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टे के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है।

error: