नगर पंचायत कंडाघाट के वार्ड नंबर 2 में स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर” अभियान के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )6 मार्च। नगर पंचायत कंडाघाट के वार्डो में स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर” अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों व् समाधान शिवर का आयोजन किया जा रहा है |

इस अभियान के अंतर्गत गुरूवार को वार्ड नंबर 2 हिमुण्डा व एयरफोर्स कॉलोनी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर में नागरिकों को सिटिज़न जन सेवा पोर्टल के बारे में जागरूक किया गया, ताकि वे पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकें। साथ ही, नागरिकों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें स्वच्छता अभियान में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह जानकारी नगर पंचायत कंडाघाट के कार्यकारी सचिव अभिनव शर्मा ने दी।


