भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं इण्डोर क्रिकेट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष तरसेम भारती बने अखिल भारतीय उपभोक्ता कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं इण्डोर क्रिकेट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष तरसेम भारती बने अखिल भारतीय उपभोक्ता कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (पिंजौर/ हरियाणा )
24 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं इण्डोर क्रिकेट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष तरसेम भारती को अखिल भारतीय उपभोक्ता कल्याण परिषद (पंजीकृत, भारत सरकार एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं वितरण मंत्रालय) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसकी औपचारिक घोषणा आज पिंजौर (हरियाणा) स्थित होटल क्लासिक रेजीडेंसी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अपनी नियुक्ति पर तरसेम भारती ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और सरकार की जनहितैषी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं व्यापारिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा हेतु उनके नेतृत्व की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: