प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत नवगठित नगर पंचायत बलद्वाड़ा में गृह निर्माण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत नवगठित नगर पंचायत बलद्वाड़ा में गृह निर्माण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बल्द्वाड़ा/सरकाघाट )19 मई।
नवगठित नगर पंचायत बलद्वाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के दूसरे चरण का सर्वेक्षण शुरू हो गया है जिसके तहत नगर परिषद बलद्वाड़ा के सभी पात्र लोगों को अपना घर बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रूपये तथा घर बनाने योग्य भूमि उपलब्ध है, को पक्का आवास बनाने के लिए 2.5 लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए पात्र लोग नजदीकी लोक मित्र केंद्र व नगर परिषद कार्यालय में आवदेन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए ऑनलाइन पोर्टल
URL: https://pmaymis.gov.in/pmaymis2_2024/pmaydefault.aspx
पर स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं।

क्या है पात्रता

योजना के तहत लाभार्थी परिवार में पति, पत्नी, अविवाहित बेटा या अविवाहित बेटियां शामिल होंगी। शहरी क्षेत्र में रहने वाले ईडब्ल्यूएस श्रेणी जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से कम है, से संबंधित परिवार के पास भारत के किसी भी हिस्से में उसके या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पक्का आवास नहीं होना चाहिए। आवेदन खरने के लिए पात्र परिवार को आधार कार्ड, परिवार के सदस्यों का विवरण, सक्रिय बैंक खाते का विवरण, आय प्रमाण पत्र,भूमि सम्बंधित दस्तावेज, पासपोर्ट आकार का फोटो, राशन कार्ड की प्रतिलिपि , परिवार रजिस्टर नकल की प्रतिलिपि होना अनिवार्य है।

error: