प्रदेश के कई जिलों में आगामी 6 घंटों में बारिश, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
24 मई। आईएमडी (IMD )से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 6 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवा (40-50 Kmph) चलने की संभावना है।

