5 जून को नरवाणा खास के कस्बा गांव में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ ( धर्मशाला ) 28 मई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिला में धरती आबा उत्कर्ष जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों की लिंकेज सुनिश्चित की जाएगी इस के लिए 15 जून को नरवाणा खास के कस्बा गांव में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त हेमराज बेरवा ने बताया कि कांगड़ा जिला में उत्कर्ष अभियान के लिए ऐसी पंचायतों का चयन किया गया है जहां पचास प्रतिशत के करीब जनजातीय वर्ग की जनसंख्या है। उन्होंने कहा कि इन पंचायतों में सरकार के माध्यम से जनजातीय वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी इसके साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं के साथ भी जोड़ा जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभांवित हो सकें।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आधार कार्ड, जनधन खाते, कम्यूनिटी प्रमाण पत्र, एफआरए मामलों का निपटारा, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, पोषण योजनाओं के बारे में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत गतिविधियों में जन जागरूकता शिविर, विकास प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों तथा नेहरू युवा केंद्रों के सदस्यों की सहभागिता भी इस अभियान में सुनिश्चित की जाएगी। डीसी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी इस अभियान के माध्यम से देने के निर्देश भी दिए हैं।
जिला प्लानिंग अधिकारी अलोक धवन ने बताया कि आबा उत्कर्ष जनजातीय उत्कर्ष अभियान के पहले चरण में 15 से 26 नवंबर तक सभी चयनित 16 गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए थे उसकी समीक्षा भी 15 जून को की जाएगी इस बार यह अभियान 15 जून से लेकर 30 जून तक आयोजित किया जाएगा।

