नगर पंचायत राजगढ़ व शिलाई के वार्डो के परिसीमन संबधी आक्षेप एवं सुझाव 9 जून तक करवाएं दर्ज- उपायुक्त
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (नाहन ) 02 जून । उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने वर्ष 2025-26 में होने वाले शहरी निकायों के निर्वाचन के लिए नगरपंचात राजगढ़ व शिलाई के वार्डो का परिसीमन निर्धारण कर सूची जन साधारण के लिए अवलोकन हेतु अधिसूचित की है।
अधिसूचना के अनुसार यदि जन साधारण को इन नगरपंचायतों के वार्डों के परिसीमन संबधी आक्षेप अथवा सुझाव हो तो वह 7 दिनों के भीतर 9 जून, 2025 सांय 5 बजे तक अपना आक्षेप एवं सुझाव लिखित रूप में उपायुक्त सिरमौर को प्रस्तुत कर सकते है।
उपायुक्त ने बताया कि नगरपंचायत राजगढ़ में कुल 7 वार्ड है जिसमें
नं0-1, कलोनी वार्ड की सीमा राजगढ-हरिपुरधार-हाब्बन सडक की क्रोसिंग पर पैट्ोल पम्प से आरम्भ होकर पैट्ोल पम्प को घेरते हुए दक्षिण की ओर शलाणा पंचायत की सीमा तक पहॅुंचकर फिर इस पंचायत की सीमा के साथ-2 पूर्व की ओर चलते हुए चन्देल निवास लो0नि0वि0 विश्राम गृह अधिशासी अभियन्ता कार्यालय डी0ए0वी0 स्कूल को घेरते हुए फिर पश्चिम की ओर धूमते हुये वन विभाग कार्यालय व कलौनी को घेरते हुए राजगढ हाब्बन सडक पर पहुंचकर उसके बाद इस सडक पर दक्षिण की ओर चलते हुए सडक के साथ-2 पंचायत घर, सिंचाई विभाग के कार्यालय भगवान दास निवास सब जज कोर्ट आदि को घेरते हुए वापिस पेट्रोल पम्प पर पहुंचती है। जहॉं से इस वार्ड की सीमा आरम्भ हुई थी । इस वार्ड की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- बस स्टैंड वार्ड- इस वार्ड की सीमा राजगढ़-हरिपुरधार-हाब्बन सड़क की क्रॉसिंग पर पेट्रोल पंप को छोडते हुए आरम्भ होती है, इस स्थान से दक्षिण की ओर चलते हुए शलाणा पंचायत की सीमा पर पहुंचकर फिर पश्चिम की ओर चलते हुए गैस गोदाम को घेरते हुए राजगढ खैरी सडक पर पहुंचकर उसके आगे नगर पंचायत राजगढ की सीमा के साथ-2 चलते हुए श्री कृष्ण ठाकुर के निवास को घेरते हुए उसके आगे उत्तर की ओर चलते हुए सन्तराम के निवास को घेरते हुए आर्य समाज मन्दिर पर पहुंचकर उसके बाद पूर्व की ओर आर्य समाज मन्दिर से राजगढ हाब्बन सडक की ओर आने वाले नगर पंचायत के पक्के रास्ते के साथ-2 चलकर पटवार भवन शान्ति स्वरूप के निवास को घेरते हुए इस सडक पर पहुंचती है । इसके बाद इसी सड़क के साथ-2 चलते हुए पेट्रोल पम्प के पास क्रॉसिंग पर पहुंचती है जहॉं से इस वार्ड की सीमा आरम्भ हुई थी । इस वार्ड की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- राधा कृष्ण मन्दिर- इस वार्ड की सीमा आर्य समाज मन्दिर से आरम्भ होती है यह सीमा आर्य समाज मन्दिर से उत्तर की ओर नगर पंचायत राजगढ की सीमा के साथ-2 चलकर शिरगुल देवता मंदिर तक पहुंचती है जहॉं से सीमा पूर्व की ओर नगर पंचायत राजगढ के पक्के रास्ते के साथ-2 चलकर राजगढ सोलन सड़क पर पहुंचती है जहॉं से दक्षिण की ओर चलते हुए स्कूल हास्टल निरंकारी भवन ओम प्रकाश बहल के मकान को घेरते हुए बाजार को जाने वाले रास्ते के साथ-2 इस रास्ते से राधा कृष्ण मन्दिर तक जाने वाले रास्ते तक पहुंचती है इसके आगे राधा कृष्ण मन्दिर के रास्ते से होती हुई मन्दिर तक पहुचती है इसके पश्चात इस मन्दिर से राजेन्द्र सूद निवास को जाने वाले कच्चे रास्ते के साथ-2 होती हुई गन्दे नाले को लांघते हुए हाब्बन रोड तक जाने वाले रास्ते तक पहुंचती है जहॉं से चलकर इस सड़क पर दक्षिण की ओर चलते हुए आर्य समाज मन्दिर तक आने वाले रास्ते तक पहुचती है और फिर इसी रास्ते चलते हुए आर्य समाज मन्दिर तक पहुचती है जहॉं से इस वार्ड की सीमा आरम्भ हुई थी । इस वार्ड की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- नेहरू मैदान वार्ड- इस वार्ड की सीमा राजगढ-सोलन सड़क पर राधिका निवास को घेरते हुए आगे सवांगी राम के मकान को सम्मिलित करते हुए आगे चलकर गन्दे नाले पर पहुंचकर नाले को लाघते हुए नाले के पार गीता राम के मकान को घेरते हुए बाजार से हाब्बन रोड को आने वाले रास्ते पर पहुचती है इसके बाद इस रास्ते को लांघते हुए अस्पताल विद्युत विभाग के शिकायत कक्ष को घेरते हुए राजगढ सडक हाब्बन सडक पर पहुचती है जहां से इस सड़क से राजगढ की ओर आते हुए राधा कृष्ण मन्दिर के रास्ते होती हुई धनीराम वाया कूक्कू निवास को घेरते हुए राधा कृष्ण मन्दिर पर पहुंचकर बाजार को जाने वाले रास्ते की ओर चलते हुए आगे बाजार क्रोसिंग पर पहुचती है जहॉं से सोलन-राजगढ सडक पर जाने वाले रास्ते के साथ-2 निरंकारी भवन को छोड़ते हुए चन्द्रमोहन निवास को घेरते हुए राधिका निवास के पास पहुंचती है जहॉं से इस वार्ड की सीमा आरम्भ हुई थी । इस वार्ड की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- स्कूल वार्ड- इस वार्ड की सीमा हाब्बन सडक से निकलने वाले खाले पर नेहरू मैदान के सामने गीता राम के भवन को छोड़ते हुए आरम्भ होती है जहॉं से उत्तर की ओर जाते हुए इस खाले के साथ-2 चलकर नगर पंचायत राजगढ की उत्तरी सीमा तक पहुँचती हेै उसके बाद पूर्व की ओर धूमते हुए नगर पंचायत की सीमा के साथ-2 चलते हुए सोलन-हाब्बन सडक पर फ्रुट केंनिंग सैन्टर पर पहुचती है जहॉं से राजगढ की ओर आने वाली सडक के साथ-2 चलते हुए विद्युत शिकायत कक्ष पर पहुचंती है जहॉं से इस शिकायत कक्ष को छोडते हुए वार्ड नं0-4 की सीमा के साथ-2 चलते हुए प्राईमरी स्कूल एंव मनोज निवास को घेरते हुए गीता राम के निवास के पास पहुचती है जहॉं से इस वार्ड की सीमा आरम्भ हुई थी । इस वार्ड की सीमाओं में कोई बदलाव नही किया गया है।
- पुलिस थाना वार्ड- इस वार्ड की सीमा शिरगुल देवता मन्दिर के आगे नरेश के मकान को घेरते हुए उत्तर की ओर नगर पंचायत राजगढ़ की सीमा के साथ-2 चलते हुए फतेहपुर संधुडी ग्राम की सीमा पर पहुंचती है और इसके बाद पूर्व की ओर चलते हुए राजगढ-सोलन सडक पर उस स्थान पर मिलती है जहां पर श्री सोनू का मकान है उसके पश्चात इस सडक को लाघते हुए खाले की ओर जाने वाले रास्ते के साथ-2 होते हुए चढों देवी के मकान पर पहुंचती है उसके बाद हाब्बन रोड से आने वाले खाले के साथ-2 चलते हुए दक्षिण की ओर चलते हुए जीवन सिंह निवास प्रेम निवास को घेरते हुए खाले पर नेहरू मैदान के पास पुलिस थाना को जाने वाले नगर पंचायत के पक्के रास्ते पर पहुंचती है इसके बाद इस रास्ते से होती हुई दस्तन निवास पुलिस थाने को घेरते हुए शिरगुल देवता मन्दिर को जाने वाले पक्के रास्ते के साथ-2 चलते हुए शिरगुल देवता मंदिर पहुंचती है जहॉं से इस वार्ड की सीमा आरम्भ हुई थी । इस वार्ड की सीमाओं में कोई बदलाव नही किया गया है।
- गांव कोटली वार्ड- इस वार्ड की सीमा हाब्बन रोड से खाले चडों देवी के निवास को छोडते हुए इस खाले के साथ-2 चलते हुए नगर पंचायत राजगढ की उत्तरी सीमा तक पहुंचकर फिर राजगढ-सोलन की ओर जाने वाली सीमा के साथ-2 चलते हुए तथा इस सडक को लांघते हुए सीमा के साथ-2 फतेहपुर संधुडी गांव को घेरते हुए पश्चिम सीमा पर पहाड तक पहुंचती है और इसके बाद वार्ड नं0-6 की सीमा के साथ-2 चलते हुए राजगढ-सोलन सडक पर सोनू के मकान पर पहुंचती है तथा इस सडक से चडों देवी के मकान की और आने वाले कच्चे रास्ते से होती हुई उस स्थान पर पहुंचती है जहॉं से इस वार्ड की सीमा आरम्भ हुई थी ।
नगरपंचायत शिलाई के वार्डो का परिसीमन
उपायुक्त ने बताया कि नगर पंचायत शिलाई में कुल 7 वार्ड है, जिसमें वार्ड नं0-1 महासू नगर कॉलोनी में उक्त वार्ड राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के नीचे पश्चिम में लायक राम पुत्र दौलत राम के मकान, पूर्व में 0 पॉइंट नाया खतर सिंह पुत्र तेलु राम के मकान तक, उत्तर में पेट्रोल पम्प से दक्षिण में राजकीय पशु चिकित्सालय तक।
वार्ड नं0-2 दुर्गा नगर कालोनी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के ऊपर पश्चिम में ग्यार सिंह पुत्र रतन सिंह का मकान व लक्ष्मी राज होटल से उत्तर में राजकीय महाविद्यालय शिलाई तक पूर्व में बंदोबस्ती रास्ता पंचराम पुत्र कली राम के मकान तक तथा दक्षिण में 0 पॉइंट नाया राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के उपर।
वार्ड नं0-3 चुडेश्वर महाराज कोलोनी पश्चिम में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के ऊपर सुंदर पुत्र मदन सिंह सिंह के मकान से उत्तर में राजकीय महाविद्यालय शिलाई तक व् पूर्व में बिशन सिंह पुत्र जंगली राम के मकान तक व दक्षिण में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शिलाई तक।
वार्ड नं0-4, राजस्व कालोनी पश्चिम में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 में 0 पॉइंट के नीचे सुंदर सिंह के मकान,व् तहसीलदार निवास राजकीय व० मा० वि० शिलाई उत्तर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के नीचे तथा दक्षिण में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिलाई तक तथा पूर्व में कँवर सिंह पुत्र राय सिंह के मकान तक।
वार्ड नं0-5, शिवा कालोनी उत्तर में कँवर सिंह के मकान से शुपा राम पुत्र प्रीतम के मकान तक तथा अस्पताल रोड के नीचे दक्षिण में साधू राम साधू पुत्र नैणू के मकान तक तथा पश्चिम में कल्याण सिंह पुत्र जीतू के मकान से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिलाई तक।
वार्ड नं0-6, महादेव कॉलोनी उत्तर में हि०प्र० लो० नि० विभाग विश्राम गृह शिलाई, पूर्व में मौजा बेला की सीमा के साथ-2 नागरिक अस्पताल शिलाई, बिशन सिंह पुत्र मदन सिंह के मकान तक।
वार्ड नं0-7, गुगा महाराज कॉलोनी उत्तर में नागरिक अस्पताल शिलाई से पूर्व में मौजा गवाली की सीमा तक दक्षिण में परशुराम मन्दिर से ऊपर व् गाता मैदान तक पश्चिम में साधू पुत्र नैणू राम के मकान से परशुराम मंदिर तक का क्षेत्र सम्मिलित है।

