तीन दिवसीय मेला सिद्ध बाबा चायल 8 जून से होगा शुरू…उषा शर्मा अध्यक्ष मेला कमेटी एवं प्रधान ग्राम पंचायत चायल

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
4 जून। हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी तीन दिवसीय मेला सिद्ध बाबा चायल 8, 9 व 10 जून,
को बड़ी धूम धाम व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह जानकारी अध्यक्ष मेला कमेटी एवं प्रधान ग्राम पंचायत चायल उषा शर्मा ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले का शुभारम्भ 8 जून प्रातः साढ़े ग्यारह बजे सिद्ध बाबा मंदिर चायल में बिमला कश्यप सूद पूर्व सांसद द्वारा ध्वजारोहण कर के किया जाएगा व मेले के समापन पर डा० राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व डा० सिकन्दर कुमार राज्य सभा सांसद बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस
मेले के मुख्य आकर्षण दंगल, खेल-कूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे ।
तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले को लेकर मेला कमेटी के सभी सदस्यों जिनमे मदन ठाकुर, राजीव शर्मा, योगेंद्र वर्मा, पंकज ठाकुर, सुरेश ठाकुर, महिंद्र कुमार, धर्मसिंह तन्नू, मदन शर्मा, बाबूराम, ओम प्रकाश, आत्म स्वरूप, प्रदीप, संजय शर्मा, इंद्र ठाकुर, अरूण वर्मा,राजकली, कुशल अत्रि द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
मेला कार्यक्रम :-
रविवार, 8 जून का कार्यक्रम
ध्वजा रोहण सिद्ध बाबा मन्दिर परिसर में… प्रातः 11-30 बजे
वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ दोपहर 1-30 बजे
बलजीत मैमोरियल पेंटिंग कम्पीटिशन दोपहर 2-00 बजे
सोमवार, 9 जून का कार्यक्रम
वालीबाल के फाईनल मैच
स्कूली बच्चों द्वारा रंगा रंग सांस्कृत्तिक प्रस्तुति दोपहर 12-00 बजे से दोपहर 2-00 बजे से सायं 8-00 बजे
सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि समाज सेवी तरसेम भारती ।
मंगलवार, 10 जून का कार्यक्रम
मुख्य अतिथियों का स्वागत
दोपहर 2-30 बजे सायं 3-30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा सम्बोधन व पारितोषिक वितरण
सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि भाजपा नेता डा. राजेश कश्यप
8 जून को बिमला कश्यप सूद परिवार द्वारा विशाल भण्डारा का आयोजन किया जाएगा
नोट :
खेल कूद प्रतियोगिता में खेल कमेटी का निर्णय अन्तिम व सर्वमान्य होगा ।
कृपया स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें ।
वालीबाल विजेता टीम को 15000/-रू व उप-विजेता टीम को 11,000/-
रू व ट्राफी से पुरस्कृत किया जाएगा ।
मेले में स्टाल लगाने से पहले मेला कमेटी की अनुमति लेना अनिवार्य है।

