सुंदरनगर में ड्र’ग जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

जिंदगी में भले ही मजदुर बनो पर मजबूर हरगिज़ न बनना- डीएसपी सुंदरनगर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सुंदरनगर
12 जून।
नशा, कारण और निवारण विषय के अंतर्गत मंडी पुलिस द्वारा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में उप मण्डल स्तर पर विभिन्न पाठशालाओं के छात्र व छात्राओं ने पूर्व में हुई थाना स्तर पर प्रतियोगिताओं से चयनित होकर भाग लिया।डीएसपी भारत भूषण ने सभी विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ अपना शुभ संदेश दिया व संबोधित करते हुए कहा कि जिंदगी में भले ही मजदुर बनो पर मजबूर हरगिज़ न बनना।
प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घिरी, रोहांडा, जैदेवी, ब्रोखरी, झूंगी, निहरी, महादेव, सलवाना, सलापड़, बग्गी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाला) सुंदरनगर, एंजल पब्लिक स्कूल, नामधारी डीपीएस, गोल्डविन स्कूल के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहरी के लक्ष्य, कविता लेखन/गायन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव की यशिता और चित्रकला प्रतियोगिता में एंजेल पब्लिक स्कूल की समृद्धि ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुंदरनगर लेख राम भारद्वाज, प्रभारी थाना सुंदरनगर निरीक्षक नानक राम तथा विद्यालय व पुलिस प्रशासन के अध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।

error: