अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घट’ना ये ख़बर अत्यंत दुःख’द और म’न को व्यथित करने वाली…मुख्यमंत्री
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 12 जून। अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ये ख़बर अत्यंत दुःखद और मन को व्यथित करने वाली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकट की घड़ी में मेरी प्रार्थनाएँ प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मैं प्रार्थना करता हूँ।
उन्होंने कहा कि ईश्वर सभी को संबल और साहस प्रदान करें, ताकि वे इस कठिन समय से उबर सकें।

