विकसित भारत संकल्प सभा – भाजपा ग्रामीण मण्डल, सोलन

विकसित भारत संकल्प सभा – भाजपा ग्रामीण मण्डल, सोलन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
16 जून। भाजपा ग्रामीण मण्डल सोलन द्वारा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन सोमवार को सामुदायिक भवन, द्रांह में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैज़ल ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सुशासन और देश की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही, वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मोदी सरकार के दृष्टिकोण और रोडमैप को भी उपस्थित जनसमूह के समक्ष रखा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा ने की।

इस अवसर पर मंच पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्वों में शामिल रहे:
पूर्व भाजपा प्रत्याशी सोलन विधानसभा राजेश कश्यप
,पूर्व ज़िला परिषद अध्यक्षा कुमारी शीला ,ज़िला भाजपा कोषाध्यक्ष एवं बीडीसी वाइस चेयरमैन लक्ष्मी दत्त ठाकुर
, पंचायत प्रधान मशीवर एवं किसान मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर,भाजपा ग्रामीण मण्डल महामंत्री विजय ठाकुर
,सुनील ठाकुर, उपाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मण्डल जितेन्द्र शर्मा
,प्रवक्ता भाजपा ग्रामीण मण्डल सोलन सुनील ठाकुर ,पूर्व महामंत्री, बघाट बैंक संजीव सूद
,वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्र सिंह मेहता, कान्ति स्वरूप शर्मा, गणेश शर्मा, बलबीर, ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर (सनी)
,अर्जुन, संतोष भारद्वाज
,स्थानीय पंचायत प्रधान जयवंती
,इस कार्यक्रम में लगभग 210 लोगों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सभी ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को दृढ़ता से दोहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के उज्जवल भविष्य के प्रति अपना दृढ़ विश्वास प्रकट किया।

विशेष आकर्षण के रूप में, सभा में 87 से 90 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को डॉ. राजीव सैज़ल द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का भावनात्मक और सामाजिक पक्ष भी सशक्त रूप से उजागर हुआ।

error: