मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बागा-सरा‍हन का दौरा किया

मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बागा-सरा‍हन का दौरा किया

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कुल्लू )18 जून। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू ज़िला के निरमंड उपमंडल के अंतर्गत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बागा-सरा‍हन का दौरा किया।इस दौरान, मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से संवाद करते हुए उन्हें विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं सामान्य ज्ञान प्रदान करने पर विशेष बल देने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत की, जिसमें उनके करियर संबंधी विचार, अभिरुचियाँ एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मेरा संदेश है कि वे अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के साथ निरंतर प्रयास करें।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, बागा-सरा‍हन में स्थानीय लोगों से मुलाक़ात की तथा उनकी जनसमस्याएँ सुनीं। जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा के उपरांत संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

error: