दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव

दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
21 जून। पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में महिला पतंजलि योग समिति सोलन से राज्यकारिणी सदस्य श्रीमती शांता आर्या द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग करवाया गया। उन्होंने सर्वप्रथम विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में बताया, उसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घोषित प्रोटोकॉल के तहत तय किए गए योगासनों और प्राणायाम को बहुत ही बेहतरीन तरीके से बच्चों को करवाया। इस अवसर पर शांता आर्या जी की सहयोगी, विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा, अध्यापकवर्ग व सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इससे पूर्व में प्रातः काल सर्वप्रथम विद्यालय में अध्यापक राकेश ठाकुर द्वारा यज्ञ करवाया गया, उसके उपरांत विद्यालय के अध्यापक देव शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यालय के पीटीआई सुरेंद ठाकुर ने विद्यार्थियों को यौगिक क्रियाएं करवाई।
इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमारे जीवन का एक एहम हिस्सा है । अतः हम सभी को अपने नियमित जीवन में योग को अवश्य ही स्थान देना चाहिए।

error: