वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल जागरूकता कार्यशाला आयोजित

वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल जागरूकता कार्यशाला आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर )21 जून ।

डिजिटल युग में वरिष्ठ नागरिकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसाइटी एवं हेल्प ऐज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजदीप सिंह (उपमंडलाधिकारी, सदर) ने कहा कि “डिजिटल ज्ञान बुजुर्गों को आत्मनिर्भर और मानसिक रूप से सक्रिय बनाए रखने का सशक्त माध्यम है।”

प्रशिक्षण सत्र में रणजीत सिंह राठौर ने मोबाइल व इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी, जबकि रेडक्रॉस से अमित कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

30 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने इस कार्यशाला में भाग लिया और डिजिटल तकनीकों की समझ बढ़ाई।

error: