हिमाचल प्रदेश स्टेट ग्राफ्टिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट के छात्रों का रहा दबदबा

हिमाचल प्रदेश स्टेट ग्राफ्टिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट के छात्रों का रहा दबदबा

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
23 जून।पांचवी हिमाचल प्रदेश स्टेट ग्रेपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 ,जोकि इंदिरा गांधी स्टेट स्पोर्ट्स कंपलेक्स , द मॉल शिमला में 21 और 22 जून को आयोजित की गई । इसमें दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट के 8 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । प्रतियोगिता में भाग देने वाले छात्र-छात्राओं ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड , तीन सिल्वर व एक ब्रॉन्ज मेडल जीता ।
यह आयोजन ग्रैपलिंग कमेटी हिमाचल प्रदेश द्वारा करवाया गया , जो कि मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स , ऑफ़ इंडिया द्वारा रिकॉग्नाइज्ड है।
विद्यालय की कराटे कोच निशा जिस्टा और राहुल जिस्टा की कड़ी मेहनत के बल पर मानवी, प्रख्यात , यश और ओजस भारद्वाज नाम ने गोल्ड मेडल,आरव शांडिल , गिरीश ,कार्तिक ने सिल्वर मेडल तथा जागृति ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया । इसके साथ ही
ओवरऑल ट्रॉफी में भी तीसरे रनर उप पर विद्यायल के विद्यार्थियों का कब्जा रहा , जिसके लिए कोच निशा जिस्टा और राहुल जिस्टा बधाई के पात्र हैं।

गोल्ड मेडल जीतने वाले विद्यार्थी अगले महीने होने वाले राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे, जोकि विद्यालय और कोच के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन और विद्यालय प्रधानाचार्या ने सभी अभिभावकों, कोच अध्यापकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कोच,विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन करने की उम्मीद की ।

error: