मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याओं को सुना

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
27 जून। आज सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुनवाई कार्यक्रम शिकायतों के समाधान का ज़रिया है, जो जनता और सरकार के बीच भरोसे की मजबूत कड़ी है। सेवा, समाधान और संवाद – यही हमारी कार्यशैली के मूल स्तंभ हैं।

