हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह लेंगे सात फेरे, छप गए कार्ड; चंडीगढ़ से है दुल्हन
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 18 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। उनका विवाह चंडीगढ़ की अमरीन कौर से 22 सितंबर 2025 को होगा। शादी का वेन्यू चंडीगढ़ के सेक्टर दो में तय किया गया है। अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के कार्ड भी छप चुके हैं और मैरिज वेन्यू भी तय हो चुका है। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में शादी करेंगे।
विक्रमादित्य सिंह की शादी का कार्ड इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विक्रमादित्य सिंह व उनके परिवार का हिमाचल की राजनीति में अहम स्थान है।
विक्रमादित्य चंडीगढ़ की अमरीन कौर से शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर दो में होना तय हुआ है। कार्ड पर सुबह 10 बजे शादी की रस्में निभाने की जानकारी है, जबकि दोपहर एक बजे भोजन होगा।
कौन है अमरीन कौर
अमरीन कौर चंडीगढ़ सेक्टर दो के सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और सरदारनी ओपिंद्र कौर की पुत्री हैं। अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है अमरीन विक्रमादित्य सिंह की पुरानी मित्र हैं। अमरीन कौर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।