ध्वाल के किसानों को बताई उद्यान विभाग की योजनाएं

एचपी शिवा परियोजना से सुदृढ़ होगी आर्थिक स्थिति

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सुंदरनगर )19 अगस्त ।

उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत ध्वाल में उद्यान विभाग सुंदरनगर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 40 किसानों और बागवानों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य किसानों को विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा एचपी शिवा परियोजना के लाभों से अवगत कराना था।

शिविर में विषय विशेषज्ञ (उद्यान) एवं जिला समन्वयक, एचपी शिवा परियोजना मंडी, डॉ. राजेश शर्मा ने किसानों व बागवानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। एचपी शिवा परियोजना किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बागवानी के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान कर रही है।
उन्होंने एचपी शिवा क्लस्टर चयन प्रक्रिया बारे बताया कि यदि किसान सामूहिक रूप से न्यूनतम 125 बीघा क्षेत्रफल में फलदार पौधों का रोपण करते हैं तो उनके क्षेत्र में भी यह परियोजना लागू की जा सकती है। यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में सुंदरनगर ब्लॉक में इस परियोजना के तहत 6 क्लस्टर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जिनसे सैकड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

इस अवसर पर उद्यान विकास अधिकारी डॉ. अनुपमा मेहरा, उद्यान प्रसार अधिकारी किरण कुमारी, सी.एच.पी.एम.ए. जिला समन्वयक अभय चौहान, सुविधादाता महेश, फील्ड सुपरवाइजर गौरव, फील्ड ऑपरेटर प्रमोद, प्रधान प्रोमिला, वार्ड सदस्य रीना देवी, ब्यासा देवी, रोशन लाल, प्रेम चंद, जोगिंद्र सिंह तथा प्रगतिशील बागवान शहलो राम व दया राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

error: